By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: अब खेत के तालाब में खिल रहे मोती, तैयार हो रहे डिजाइनर पर्ल
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > राज्य > अब खेत के तालाब में खिल रहे मोती, तैयार हो रहे डिजाइनर पर्ल
राज्य

अब खेत के तालाब में खिल रहे मोती, तैयार हो रहे डिजाइनर पर्ल

timesandspace
Last updated: 2026/07/19 at 5:15 PM
timesandspace
Share
3 Min Read
SHARE

अब खेत के तालाब में खिल रहे मोती, तैयार हो रहे डिजाइनर पर्ल
– मत्स्य पालन के साथ मोती उत्पादन का अभिनव प्रयोग, सीपी से उत्पादित हो रही है विभिन्न आकृतियों वाली मोती
-मोती और मत्स्य पालन से बढ़ रही किसानों की आय, जिलाधिकारी ने की सराहना
– जल संरक्षण से आय सृजन तक, खेत तालाबों के बहुउद्देशीय उपयोग पर जोर*
कानपुर नगर, कानपुर नगर के बिधनू विकासखंड स्थित ग्राम सम्भुआ में एक खेत तालाब में मोती उत्पादन और मत्स्य पालन का अभिनव प्रयोग किया जा रहा है। लगभग 30 हजार सीपियों पर आधारित इस परियोजना में प्रति सीपी दो मोती तैयार किए जा रहे हैं। इनमें चयनित सीपियों में विशेष मोल्ड तकनीक के माध्यम से स्वस्तिक, भगवान गणेश, पुष्प, पत्तियों तथा अन्य कलात्मक आकृतियों वाले डिजाइनर पर्ल विकसित किए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने इस परियोजना का निरीक्षण कर अधिकारियों को इसे जनपद के अन्य खेत तालाब लाभार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। योजना के तहत उन्हें खेत तालाब निर्माण पर 50 प्रतिशत (अधिकतम ₹52,500) का अनुदान डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध कराया गया। कृषि विभाग एवं मणि एग्रो हब के सहयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उन्होंने तालाब में मोती की खेती शुरू की। वर्तमान में इस परियोजना को लगभग नौ माह पूरे हो चुके हैं तथा करीब 18 माह में मोती तैयार हो जाएंगे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि खेत तालाब वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण और सिंचाई की आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन सकते हैं। उन्होंने भूमि संरक्षण अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद के खेत तालाब लाभार्थियों को मत्स्य पालन, मोती की खेती तथा अन्य बहुउद्देशीय गतिविधियों से जोड़ते हुए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे अधिकाधिक किसान इस नवाचार को अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकें।
भूजल सप्ताह के अंतर्गत जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने एक फलदार पौधा रोपकर जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने भूजल सप्ताह के दौरान जनपद के सभी खेत तालाबों की साफ-सफाई तथा उनके आसपास व्यापक वृक्षारोपण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, उप कृषि निदेशक (कृषि प्रसार) डॉ. आर.एस. वर्मा, जिला कृषि अधिकारी अरुणेश प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से किसानों को उन्नतशील ज्वार एवं साँवा की मिनीकिट वितरित की। इस अवसर पर भूमि संरक्षण अधिकारी, कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

You Might Also Like

*सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे….* *20- जुलाई – सोमवार*

*20 जुलाई 2026 सोमवार*

*सोमवार, 20 जुलाई 2026 के मुख्य समाचार*

उन्नाव भगवंतनगर में चुनावी हलचल तेज, जनसमस्याओं को लेकर जयविंद सिंह ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, भगवंतनगर में स्थानीय बनाम बाहरी का मुद्दा गरमाया।*

नवाबगंज पुलिस एवं सेंट्रल जोन साइबर क्राइम टीम की संयुक्त कार्यवाही में साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, 06 अभियुक्त गिरफ्तार.

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

05.06.2026
Daily E-paper
04.06.2026
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

featured image
देशराज्य

*सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे….* *20- जुलाई – सोमवार*

July 20, 2026
featured image
राज्यदेश

*20 जुलाई 2026 सोमवार*

July 20, 2026
featured image
राज्यदेश

*सोमवार, 20 जुलाई 2026 के मुख्य समाचार*

July 20, 2026
राज्य

उन्नाव भगवंतनगर में चुनावी हलचल तेज, जनसमस्याओं को लेकर जयविंद सिंह ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, भगवंतनगर में स्थानीय बनाम बाहरी का मुद्दा गरमाया।*

July 19, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • *20 जुलाई 2026*
  • *▶️TOP 5 BREAKING NEWS* *20/07/2026*
  • 📢 *सुप्रभात *समाचार* *20 जुलाई 2026, सोमवार* 🌍 *अंतरराष्ट्रीय मुख्य समाचार*
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?