*19 जुलाई, रविवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
*============*
🔸 जबरन भर्ती कराए गए *सोनम वांगचुक का अस्पताल में दवा लेने से इनकार*, ड्रिप चढ़ाने से मना किया, डॉक्टरों ने बताया था जरूरी, पेपर लीक मामले की जांच और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन जारी, अन्ना हजारे ने किया समर्थन
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य मे 21 के बाद बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना, कल उदयपुर में दिन में तापमान 34.8 और रात को 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@37.4, राजसमंद@35
🔸 आरोप: *धर्मांतरण कराने तमिलनाडु भेजे जा रहे थे उदयपुर के बच्चे*, गिरोह ने फ्री पढ़ाई का लालच दिया, गोवा में रेलवे पुलिस ने 7 बच्चों को किया रेस्क्यू
🔸 उदयपुर का *गुलाब बाग अब रात 9 बजे तक रहेगा खुला*, आवारा कुत्तों और चूहों के आतंक से मिलेगी मुक्ति
🔸 अहमदाबाद: वस्त्राल इलाके में *पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका*, मजदूरों के चीथड़े उड़े, 8 की मौत
🔸 *अमरनाथ के बाद अब वैष्णो देवी यात्रा भी स्थगित*, ख़राब मोसम के चलते लिया फैसला
🔸 नीले ड्रम वाली मुस्कान से भी शातिर निकली मेरठ की दामिनी, प्रेमी संग *बीमा के 20 लाख के लिए पति को सांप से डसवाया*
🔸 अभिनेता *आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी*, तीसरी शादी को बताया लव जिहाद, कहा- सांसें दबा देंगे
🔸 बंगाल: केंद्रीय गृह मंत्री *अमित शाह आज कोलकाता में म्यूज़ियम ऑफ़ वर्ड का उद्घाटन करेंगे*
🔸 जॉर्डन में 2 सैनिकों की मौत से भड़का अमेरिका, *ईरान पर लगातार आठवीं रात किए हमले*
🔸 *एप्पल बनी दुनिया की सबसे वैल्यूबल कंपनी*, Nvidia को छोड़ा पीछे
🔸 बिहार के *दरभंगा में ‘बाल कतरवा’ गैंग का खौफ*, 8 दिनों में दो घरों में डाका, जाते समय महिलाओं के काट रहे बाल भी
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: महाराष्ट्र की भुसावल-वर्धा पैसेंजर ट्रेन में एक मनचले को ऐसी “ब्यूटी थेरेपी” मिली कि उसकी अकड़ तो गई, लेकिन लिपस्टिक नहीं, शेगांव से बडनेरा के बीच सफर के दौरान युवक ने युवती से की छेड़छाड़, युवती ने मचाया शोर, यात्रियों ने लिया मनचले को पकड़, सबको लगा अब हाथ-पैर होंगे लाल, पर यात्रियों ने सोचा “मार से ज्यादा मेकअप करेगा असर”, फिर क्या.. युवती ने आरोपी के चेहरे पर लगाई लिपस्टिक, गालों पर लाली, हाथों में चूड़ियां पहनाईं, नहीं छोड़ी कोई कसर, कुछ ही मिनटों में मनचला “रोमियो” से बन बैठा “रूपमती”, जो मार के डर से पूरे समय रही चुपचाप बैठी, मुफ्त के मेकओवर पैकेज का वीडियो हुआ वायरल, लोग चेतावनी भरे अंदाज में कस रहे तंज, बोल रहे – नारी का सम्मान करोगे तो बढ़ेगी अपनी शान, वरना अगला “मेकअप आर्टिस्ट” बन सकता है पूरा हिंदुस्तान
🔸 *72वें नेशनल अवॉर्ड का एलान*: आर्टिकल 370 को बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड, कार्तिक आर्यन बेस्ट एक्टर, यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस घोषित
🔹 फुटबॉल फीफ़ा वर्ल्ड कप: कायो साका की हैट्रिक की बदौलत *इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता*, आज फाइनल में अर्जेंटीना-स्पेन की भिड़ंत
*=============================*




