*नाम कानपुर का… मंज़िल उन्नाव में*
*40 मिनट की रफ्तार, लेकिन शहर से 18 किमी पहले ब्रेक; तेज सफर के बाद फिर जाजमऊ-रामादेवी के जाम का सामना।*
*डिस्ट्रिक हेड राहुल द्विवेदी*
*कानपुर (उत्तर प्रदेश)*
*कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को तेज और आधुनिक सफर का बड़ा प्रोजेक्ट बताया जा रहा है, लेकिन इसकी मौजूदा कनेक्टिविटी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। एक्सप्रेस-वे लखनऊ से उन्नाव के सथारा तक तो तेज रफ्तार सफर देता है, लेकिन कानपुर शहर की सीमा में प्रवेश नहीं करता। इसका अंतिम छोर कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से करीब 18 किलोमीटर दूर है।*
*ऐसे में सथारा से कानपुर शहर आने वाले यात्रियों को फिर जाजमऊ और रामादेवी जैसे व्यस्त मार्गों के जाम से गुजरना पड़ सकता है। दूसरी ओर, लखनऊ की ओर बेहतर फ्लाईओवर और कनेक्टिविटी विकसित की गई है, जबकि कानपुर के हिस्से में ऐसी सुविधा फिलहाल नहीं दिखती।*
*यात्रियों के लिए टोल भी पहले की तुलना में काफी बढ़ गया*नाम कानपुर का… मंज़िल उन्नाव में*
*40 मिनट की रफ्तार, लेकिन शहर से 18 किमी पहले ब्रेक; तेज सफर के बाद फिर जाजमऊ-रामादेवी के जाम का सामना।*
*डिस्ट्रिक हेड राहुल द्विवेदी*
*कानपुर (उत्तर प्रदेश)*
*कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को तेज और आधुनिक सफर का बड़ा प्रोजेक्ट बताया जा रहा है, लेकिन इसकी मौजूदा कनेक्टिविटी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। एक्सप्रेस-वे लखनऊ से उन्नाव के सथारा तक तो तेज रफ्तार सफर देता है, लेकिन कानपुर शहर की सीमा में प्रवेश नहीं करता। इसका अंतिम छोर कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से करीब 18 किलोमीटर दूर है।*
*ऐसे में सथारा से कानपुर शहर आने वाले यात्रियों को फिर जाजमऊ और रामादेवी जैसे व्यस्त मार्गों के जाम से गुजरना पड़ सकता है। दूसरी ओर, लखनऊ की ओर बेहतर फ्लाईओवर और कनेक्टिविटी विकसित की गई है, जबकि कानपुर के हिस्से में ऐसी सुविधा फिलहाल नहीं दिखती।*
*यात्रियों के लिए टोल भी पहले की तुलना में काफी बढ़ गया है। जहां पहले कार से लगभग ₹95 का टोल लगता था, वहीं अब एक तरफ का टोल ₹275 और 24 घंटे के भीतर वापसी पर कुल ₹415 देना होगा। साथ ही, इस एक्सप्रेस-वे पर बाइक और स्कूटर जैसे दोपहिया वाहनों का संचालन भी प्रतिबंधित रहेगा।*
*ऐसे में सवाल यही है कि जब तक एक्सप्रेस-वे की सीधी और सुगम कनेक्टिविटी कानपुर शहर तक नहीं होगी, तब तक तेज रफ्तार का पूरा लाभ आम यात्रियों को मिल पाएगा या नहीं।*
*जुड़े रहिए हर सवाल और मुद्दे की हर जमीनी हकीकत जानने के लिए times and space NewsRahul dwivedi के साथ..!!* है। जहां पहले कार से लगभग ₹95 का टोल लगता था, वहीं अब एक तरफ का टोल ₹275 और 24 घंटे के भीतर वापसी पर कुल ₹415 देना होगा। साथ ही, इस एक्सप्रेस-वे पर बाइक और स्कूटर जैसे दोपहिया वाहनों का संचालन भी प्रतिबंधित रहेगा।*
*ऐसे में सवाल यही है कि जब तक एक्सप्रेस-वे की सीधी और सुगम कनेक्टिविटी कानपुर शहर तक नहीं होगी, तब तक तेज रफ्तार का पूरा लाभ आम यात्रियों को मिल पाएगा या नहीं।*
*जुड़े रहिए हर सवाल और मुद्दे की हर जमीनी हकीकत जानने के लिए times and space NewsRahul dwivedi के साथ..!!*