*दिल्ली से शिकायत… कानपुर में FIR! साइबर ठगी का ‘खाता’ पुलिस के रडार पर*
*डिस्ट्रिक हेड राहुल द्विवेदी*
*कानपुर (उत्तर प्रदेश)*
kanpur: NCRP पोर्टल की शिकायत ने खोली संदिग्ध बैंक खाते की परतें, स्वरूपनगर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।*
कानपुर के स्वरूपनगर थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह सेंगर के नेतृत्व थाने स्तर पर बने साइबर ठगी निवारण मामले से जुड़े मामले थाने की साइबर टीम के सब इंस्पेक्टर तुषार अवस्थी ने एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पूर्वी दिल्ली निवासी शिकायतकर्ता ने एक संदिग्ध बैंक खाते में हुई ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान खाता कानपुर के स्वरूपनगर स्थित कोटक महिंद्रा बैंक से जुड़ा मिला।*
पुलिस जांच में खाते का संचालन बेकनगंज निवासी फैसल खान के नाम पर होना सामने आया। साइबर सेल की रिपोर्ट के आधार पर आईटी एक्ट की धारा 66D के तहत एफआईआर दर्ज कर जाँच प्रक्रिया शुरू अब पुलिस खाते में हुए लेन-देन, उससे जुड़े लोगों और साइबर नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है। शुरुआती जांच में खाते के साइबर ठगी में इस्तेमाल होने की आशंका जताई गई है।*




