कबाड़ के गोदाम में धधकी आग, लाखों का नुकसान
जूही राखी मंडी में मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
कानपुर। जूही थाना क्षेत्र के राखी मंडी स्थित एक कबाड़ के गोदाम में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियों और पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक आग से गोदाम में रखा कबाड़ जलने के कारण लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। समय रहते आग पर काबू पा लेने से आसपास की दुकानों और मकानों तक लपटें फैलने से रोक लिया गया।




