*उन्नाव पुलिस नए अवैध गांजे के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार*
उन्नाव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा अभियुक्त को कब्जे से 1.500 किग्रा0 अवैध गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया ।
दिनांक 12.07.2026 को प्र0नि0 चन्द्र कान्त मिश्र मय हमराह पुलिस बल द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त श्याम उर्फ शिवाय पुत्र रामस्वरूप उम्र 33 वर्ष निवासी 90 ईदगाह पत्थर कालोनी मस्जिद के पास थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव मूल पता चौराहा बिलग्राम थाना बिलग्राम जनपद हरदोई को सुदापुरम मोड़ के पहले काशीराम कालोनी से एक मोटरसाईकिल नं0 UP 35 AV 7824 अपाचे रंग सफेद सवार के कब्जे से 1.500 किग्रा0 अवैध गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। । गिरफ्तारी व बरागमदगी के आधार पर थाना कोतवाली सदर पर मु0अ0सं0 427/2026 धारा- 8/20 NDPS ACT पंजीकृत किया गया ।
*रमन शर्मा संवाददाता*




