*रूमा के पास खड़े ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो, तीन की मौत, चार गंभीर घायल*
*डिस्ट्रीक हेड राहुल द्विवेदी*
कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में रूमा के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में एक युवक, एक किशोर और एक किशोरी की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले कांशीराम अस्पताल और फिर एलएलआर अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस मृतकों की पहचान कराने और मामले की जांच में जुटी है।




