कानपुर
होटल में प्रेमी युगल की मौत,मामले की जांच में जुटी पुलिस
— जहरीला पदार्थ खाने की आशंका, उर्सला में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
कानपुर नगर, कानपुर के कलक्टरगंज थाना क्षेत्र स्थित होटल सूर्या में शनिवार को एक प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में उर्सला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने होटल कर्मचारियों समेत अन्य लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई।
पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मृतकों की हुई पहचान, फतेहपुर का दिग्विजय सिंह और उन्नाव की शिवांगी तिवारी के रूप में शिनाख्त।
कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के होटल सूर्या की घटना, पुलिस जांच में जुटी।
अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने दोनों को घोषित किया मृत, परिजनों को दी गई सूचना।
हरिओम की रिपोर्ट




