*उन्नाव एक दिन में 3 बड़े खुलासे, 15 आरोपी गिरफ्तार*
*उन्नाव:* पुलिस ने साइबर फ्रॉड, चेन स्नेचिंग और मोबाइल लूट की 3 बड़ी घटनाओं का पर्दाफाश कर 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामदगी में 9 स्मार्टफोन, 1 चेन, 2 मोबाइल और 2 बाइक शामिल हैं।
*1. साइबर गैंग का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार – थाना साइबर/कोतवाली सदर*
NCRP पोर्टल से मिले इनपुट पर कार्रवाई। आरोपी म्यूल खातों से UPI, चेक और ATM के जरिए ठगी कर पैसे निकालते थे।
*गिरफ्तारी:* आकाशदीप, संदर्भ, फैजान, नीरज, सोम, अभिज्ञान।
*बरामद:* 09 स्मार्टफोन। 01 लाख रुपए के खाते फ्रीज।
*2. चेन स्नेचर गैंग दबोचा, 3 गिरफ्तार – थाना कोतवाली सदर*
9 जुलाई को AB नगर में महिला की चेन छीनने के प्रयास का मामला। पुलिस ने हुसैन नगर नहर पुलिया से गैंग पकड़ा।
*गिरफ्तार:* सागर गौतम, अर्जुन कुमार, अभिषेक सिंह।
*बरामद:* 1 अदद सोने की चेन 12 ग्राम, घटना में प्रयुक्त होंडा साइन बाइक।
आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।
*3. मोबाइल झपटमार गैंग गिरफ्तार, 3 आरोपी – थाना औरास*
8 जुलाई को नन्दौली पुलिया के पास बाइक सवारों ने मोबाइल छीना था।
*गिरफ्तार:* रफी अहमद, मोहम्मद रजी, प्रशांत बाथम।
*बरामद:* 2 अदद मोबाइल, घटना में प्रयुक्त डिस्कवर बाइक UP32KY0849 सीज।
*टीम:* एसओजी, सर्विलांस, स्वाट, साइबर और संबंधित थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।
एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने टीम को बधाई दी।
*पंकज श्रीवास्तव ब्यूरो*




