उन्नाव में कानपुर लखनऊ अवध एक्सप्रेस वे पर 13 जुलाई को दौड़ेंगे वाहन
उन्नाव। 13 जुलाई को प्रस्तावित कानपुर–लखनऊ अवध एक्सप्रेसवे के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, वीआईपी मूवमेंट से लेकर पेयजल, बिजली, चिकित्सा और अन्य सभी व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की गई। अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूरी करने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने देने के निर्देश दिए गए। 13 जुलाई को प्रस्तावित कानपुर–लखनऊ अवध एक्सप्रेसवे के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और SSP जय प्रकाश सिंह ने तमाम अधिकारियो के साथ मिलकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बैरिकेडिंग, प्रवेश और निकास मार्ग, वीआईपी मूवमेंट, पुलिस बल की तैनाती तथा भीड़ नियंत्रण की तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही पार्किंग व्यवस्था, डायवर्जन प्लान और यातायात प्रबंधन का भी निरीक्षण किया गया, ताकि कार्यक्रम के दौरान लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं और एंबुलेंस की उपलब्धता का भी जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय सीमा में तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
*पंकज श्रीवास्तव ब्यूरो*
*अस्तित्व कुशवाहा उन्नाव संवाददाता*




