शिवराजपुर पुलिस पर युवक को बेरहमी से पीटने का आरोप।
कानपुर, शिवराजपुर पुलिस पर युवक को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। युवक के खिलाफ शिवराजपुर थाने में पहले से दर्ज है मुकदमा। युवक के परिजनों ने बताया दरोगा निजी वाहन से युवक को पकड़कर ले गए।
बताया युवक को थाने ले जाने से पहले एक निजी स्थान पर रखा गया। देर रात हंगामे के बाद पुलिस ने युवक पर धारा 151 के तहत कार्रवाई की।युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल।पुलिस ने युवक को बेरहमी से पीटा, पूरा शरीर पड़ गया काला
सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर संजय कुमार सिंह ने बताया सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा है, जिसमें विनय पाल पुत्र वीर लाल, निवासी ग्राम संभलपुर, बेहटा, थाना शिवराजपुर द्वारा पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया गया है।उक्त प्रकरण में दिनांक 08.07.2026 को विनय पाल के विरुद्ध संज्ञेय अपराध निवारण हेतु नियमानुसार गिरफ्तार कर आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई की गई थी।
विनय पाल द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हरिओम की रिपोर्ट




