*ऑपरेशन CyVajra में साइबर गैंग का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार*
*डिस्ट्रीक हेड राहुल द्विवेदी*
*कानपुर (उत्तर प्रदेश)*
कानपुर। डीजीपी यूपी के ऑपरेशन CyVajra के तहत कानपुर साइबर क्राइम थाना और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में कॉर्पोरेट व फर्मों के बैंक खातों का दुरुपयोग कर देशभर में साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल, 6 चेकबुक, 4 पासबुक, 4 एटीएम कार्ड, टैक्स इनवॉइस बुक, 9 लेटरहेड, फर्म की मोहर और एक कार बरामद हुई। पुलिस ने आईटी एक्ट व भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।*




