*मोतीझील स्थित नगर निगम के राजस्व विभाग में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर*
*डिस्ट्रीक हेड राहुल द्विवेदी*
कानपुर के मोतीझील स्थित नगर निगम परिसर में गुरुवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग नगर निगम के लाइटिंग एवं अकाउंट्स विभाग के कमरा नंबर 53, दूसरी मंजिल में लगी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया।
एहतियात के तौर पर नगर निगम परिसर में मौजूद कर्मचारियों और आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा। इसके साथ ही आग लगने के कारणों की जांच भी कराई जाएगी। प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।




