*गंगाघाट पुलिस की साइबर टीम ने लौटाए फ्रॉड के 50 हजार रुपये।*
जनपद उन्नाव के गंगाघाट में साइबर ठगी के मामलों पर शिकंजा कसते हुए थाना गंगाघाट की साइबर टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।
*मामला क्या था*
02.06.2026 को शुक्लागंज के ब्रम्ह नगर निवासी उत्कर्ष विक्रम सिंह ने तहरीर दी थी। आरोप था कि बहन के ससुर के खाते से पेमेंट ऐप के जरिए 50,000 रुपये की ठगी कर ली गई।
*पुलिस की त्वरित कार्रवाई*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह, अपराध निरीक्षक माबूद रजा और महिला आरक्षी समरीन बानो की टीम ने मामले को गंभीरता से लिया।
आज 07.07.2026 को टीम ने तकनीकी मदद से ठगे गए पूरे 50,000 रुपये आवेदक के खाते में वापस कराए।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक या ओटीपी को शेयर न करें और साइबर फ्रॉड की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
*पंकज श्रीवास्तव ब्यूरो*
*रमन शर्मा* गंगाघाट संवाददाता




