By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: जिला अस्पताल में स्वास्थ्य जाँचें आधुनिक मशीनों से शुरू,अब मोबाइल पर मिलेगी रिपोर्ट
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > राज्य > जिला अस्पताल में स्वास्थ्य जाँचें आधुनिक मशीनों से शुरू,अब मोबाइल पर मिलेगी रिपोर्ट
राज्य

जिला अस्पताल में स्वास्थ्य जाँचें आधुनिक मशीनों से शुरू,अब मोबाइल पर मिलेगी रिपोर्ट

timesandspace
Last updated: 2026/07/07 at 6:40 PM
timesandspace
Share
3 Min Read
SHARE

जिला अस्पताल में स्वास्थ्य जाँचें आधुनिक मशीनों से शुरू,अब मोबाइल पर मिलेगी रिपोर्ट

नितेश प्रताप सिंह इटावा

इटावा।जिला अस्पताल का पैथोलॉजी विभाग मरीजों को बेहतर और अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। सीएमएस डॉ.परितोष शुक्ला ने बताया अब स्थानीय मरीजों को गंभीर और महंगे टेस्ट कराने के लिए बड़े शहरों की दौड़ लगाने या निजी सेंटरों पर जेब ढीली करने की कतई आवश्यकता नहीं है,अस्पताल प्रशासन ने इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए विभाग में दो नई अत्याधुनिक सेलेक्ट्रा बायोकेमिस्ट्री मशीनें स्थापित की हैं। इन नई मशीनों की मदद से अब एलएफटी (लिवर फंक्शन टेस्ट),केएफटी (किडनी फंक्शन टेस्ट),शुगर और इलेक्ट्रोलाइट्स जैसी बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील जांचें बहुत ही कम समय में पूरी सटीकता के साथ की जा रही हैं। इस आधुनिक अपग्रेडेशन के बाद वर्तमान में पैथोलॉजी विभाग में लगभग 80 प्रकार के टेस्ट किए जा रहे हैं।सबसे राहत की बात यह है कि इनमें से करीब 25 टेस्ट ऐसे हैं जो पहले केवल बड़े चिकित्सा संस्थानों या मेडिकल कॉलेजों में ही मुमकिन थे और निजी लैब में इनके लिए भारी- भरकम रकम चुकानी पड़ती थी,अब ये सभी जांचें जिला अस्पताल में ही पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।यही वजह है कि अस्पताल की पैथोलॉजी पर मरीजों का भरोसा और दबाव लगातार बढ़ रहा है।आंकड़ों की बात करें तो रोजाना लगभग 350 मरीजों की करीब 5000 जांचें प्रतिदिन की जा रही हैं,जिससे मासिक आंकड़ा सवा लाख से डेढ़ लाख जांचों तक पहुंच रहा है। डिजिटल सेवा को बढ़ावा देने और मरीजों को कतारों से मुक्ति दिलाने के लिए अस्पताल ने एक और शानदार पहल की है,अब मरीजों या उनके तीमारदारों को जांच रिपोर्ट लेने के लिए अस्पताल के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी।विभाग द्वारा जांच रिपोर्ट सीधे मरीजों के व्हाट्सएप और एसएमएस के जरिए उनके मोबाइल फोन पर भेजी जा रही है, जिससे उनकी अनावश्यक भागदौड़ पूरी तरह खत्म हो गई है। सीमित संसाधनों और स्टाफ की कमी के बावजूद यह पैथोलॉजी विभाग बेहतरीन प्रबंधन की मिसाल पेश कर रहा है। पैथोलॉजी प्रभारी डॉ.नीतू द्विवेदी, माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ.नितिन कुमार सिंह और पैथोलॉजिस्ट डॉ.शिवानी गुप्ता की देखरेख में पूरा स्टाफ मुस्तैदी से काम कर रहा है।डॉक्टरों की इसी कड़ी निगरानी और मुस्तैदी के कारण ही इतनी बड़ी संख्या में टेस्ट समय पर और पूरी सटीकता के साथ संपन्न हो पा रहे हैं।

You Might Also Like

पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प– जिलाधिकारी

उन्नाव पहुंची प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने समीक्षा बैठक की। हर समस्या पर हुई चर्चा।*

दीक्षांत समारोह की तैयारियों की कुलपति ने की समीक्षा: सभी कार्य शीघ्र पूरे करने के निर्देश

सेंट्रल स्टेशन में पुनर्विकास कार्य के कारण 10 जुलाई से बदलेगी ट्रेनों की चाल

कानपुर के चोर हुए लखनऊ में गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

05.06.2026
Daily E-paper
04.06.2026
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

राज्य

पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प– जिलाधिकारी

July 7, 2026
featured image
राज्य

उन्नाव पहुंची प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने समीक्षा बैठक की। हर समस्या पर हुई चर्चा।*

July 7, 2026
राज्यनगर

दीक्षांत समारोह की तैयारियों की कुलपति ने की समीक्षा: सभी कार्य शीघ्र पूरे करने के निर्देश

July 7, 2026
राज्यनगर

सेंट्रल स्टेशन में पुनर्विकास कार्य के कारण 10 जुलाई से बदलेगी ट्रेनों की चाल

July 7, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • जिला अस्पताल में स्वास्थ्य जाँचें आधुनिक मशीनों से शुरू,अब मोबाइल पर मिलेगी रिपोर्ट
  • पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प– जिलाधिकारी
  • उन्नाव पहुंची प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने समीक्षा बैठक की। हर समस्या पर हुई चर्चा।*
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?