*उन्नाव पहुंची प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने समीक्षा बैठक की। हर समस्या पर हुई चर्चा।*
उन्नाव पहुंची प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने मंगलवार दोपहर समीक्षा बैठक की। विकास भवन सभागार में आयोजित इस बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों और व्यापारी संगठनों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापार, उद्योग, बिजली, सड़क, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था सहित व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करना था। बैठक के बाद प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने बताया कि यह जनपद में उद्योग एवं व्यापार से जुड़े लोगों के साथ एक महत्वपूर्ण संवाद था। इसका लक्ष्य व्यापारियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुझावों को समझना था, ताकि उनके व्यापार और उद्योग के लिए बेहतर माहौल बनाया जा सके।
*पंकज श्रीवास्तव ब्यूरो*




