सेंट्रल स्टेशन में पुनर्विकास कार्य के कारण 10 जुलाई से बदलेगी ट्रेनों की चाल
कानपुर नगर, सेंट्रल स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य कराया जायेगा। पुनर्विकास का यह कार्य प्लेटफॉर्म नं02,3,4 तथा 5 पर होना है इस कारण तीन ट्रेनो को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है।
इस सम्बन्ध में उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी द्वारा बताय गया कि 10 से 24 जुलाई तथा 24 सितंबर से 8 अक्टूबर तक प्रतिदिन चलने वाली 64630 फफूंद-कानपुर सेंट्रल गोवन्दपुरी तक चलेगी वहीं 646़45 खजुराहो-कानपुर सेंट्रल गोविंदपुरी और 64593 फतेहपुर-कानपुर सेंट्रल को चंदारी तक चलाया जायेगा। बताया गया कि 09447 अहमदाबाद-पटना 10 तो 09448 पटना-अहमदाबाद 12 को भी चलेगी।
हरिओम की रिपोर्ट




