कानपुर के चोर हुए लखनऊ में गिरफ्तार
– कानपुर-लखनऊ रोड स्थित बंथरा क्षेत्र में दी चोरी की घटना को अंजाम, मौके पर दबोचे गए
– कार से चोरी करने गया था पूरा गिरोह, ग्वालटोली, मकबरा के रहने वाले दो चोर
कानपुर नगर, कानपुर के थाना ग्वालटोली क्षेत्र के अंतर्गत मकबरे के रहने चोरो के गिरोह ने कानपुर-लखनऊ मार्ग स्थित बंथरा में एक व्यापारी के यहां रात में उस समय चोरी की मंशा से मकान में घुसे, जब परिजन किसी मंगलिक कार्य से बाहर गये थे। परिजनों के अचानक रात में वापस आने पर चोरी की घटना की जानकारी हुई। घर के अंदर आहट से शोर मचाने पर एकत्र लोगों ने घेराबंदी कर दो चोरो को पकड लिया जबकि उनके अन्य साथी कार से फरार हो गये।
जानकारी के अुनसार थाना बंथना के अंतर्गत बंथरा बाजार स्थित किराना व्यापारी हल्दी मेंहदी के कार्यक्रम में शामिल होने काकोरी गये थे और घर पर कोइ नही था। बताया जाता है कि व्यापारी व उसके परिजना सोमवार की रात दो बजे वापस आये तो घर पर सामान बिखरा मिला, वहीं घर के ऊपरी हिस्से में आहट होने पर उन्होने शोर मचा दिया, जिससे आस-पास के लोग एकत्र हो गये और घेराव कर दो चोरो को पकड लिया। चोरो की जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया गया। पूंछतांछ के दौरान पुलिस ने बताया कि यह कानपुर के थाना ग्वालटोली स्थित मकबरा के रहने वाले है। मोनिस अब्बास और मोहम्मद असिफ मौके से पकडे गये तथा इनके भागे हुए अन्य साथियों की पूंछतांछ की जा रही है। वहीं चोरो के पास से नकदी और जेवर बरामद किए गए।
हरिओम की रिपोर्ट




