*थाना सेन पश्चिम पारा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर लूट की घटना का किया सफल अनावरण…*
दिनांक 03.07.2026 को देशी शराब ठेका पिपरगवां के सेल्समैन से हुई लूट की घटना का थाना सेन पश्चिम पारा पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से लूटे गए ₹25,000 नकद, 10 पउवा देशी शराब, बैग, टिफिन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ में अभियुक्तों ने शराब के ठेके पर बैठकर योजना बनाकर वारदात करना स्वीकार किया। दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।हरिओम की रिपोर्ट




