सकुशल सम्पन्न हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा
– शहर के 32 केंद्रो पर सम्पन्न हुई परीक्षा
कानपुर नगर, शहर में शिक्षक पात्रता परीक्षा तीन दिनों में सकुशल सम्पन्न कराई गयी। यह परीक्षा नगर के 32 केद्रों में कराई गयी। शनिवार को अंतिम दिन सभी केंद्रो पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस के अधिकारी केंद्रो का प्रमण कर नजर बनाये रखा। वहीं परीक्षा केंद्रो पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड जमा होने लगी। केंद्रो पर परीक्षार्थियों की कई स्तर पर जांच के उपरान्त उन्हे कक्षा में जाने दिया गया। परीक्षा पहली पाली में कराई गयी।
शिक्षक पात्रता परीक्षा का शनिवार को अंतिम दिन रहा। दो जुलाई से शुरू हुई इस परीक्षा में व्यवस्थापक और जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहे। किसी प्रकार की कोई चूक न होने पाये इसके लिए पुलिस के आला अधिकारियों को साथ उडन दस्ते लगतार विभिन्न केंद्रो पर भ्रमण करते रहे। शनिवार को सुबह से ही परीक्षा केद्रो के बाहर परिक्षार्थियों की लंबी कतार लग गयी। रिपोर्टिग समय के बाद कई स्तर की जांच के बाद ही परिक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। इस पर पूरा ध्यान दिया गया कि परीक्षा कक्ष तक किसी प्रकार की नकल सामग्री न पहुंचे। पुरूषों को जूते-मोजे उतरवाकर चेकिंग की गयी तो महिला परिक्षार्थियों की चूडिया उतरवाई गयी तथा बालों की भी मेटल डिटेक्टर से जांच की गयी। परीक्षा के दौरान केंद्रो के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी गयी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की निष्पक्षिता व पादर्शिता से कोई समझौता नही किया जायेगा तथा नकल में पकडे जाने वाले के विरूद्ध कार्यवाई की जायेगी। परीक्षाओं को शांतिपूर्ण तथा नकलविहीन ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सजग दिखाई दिया।
हरिओम की रिपोर्ट




