*राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने टीईटी लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों की सेवा सुरक्षा हेतु सांसद को सौंपा ज्ञापन*
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उत्तर प्रदेश जिला उन्नाव द्वारा आज टेट अनिवार्यता समाप्त किए जाने के अभियान के अंतर्गत सांसद सम्पर्क अभियान के क्रम में संपूर्ण विश्व में अपनी यश पताका लहराने वाले उन्नाव सांसद डॉ सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज को प्रतिनिधिमंडल द्वारा मांग पत्र दिया गया।
प्रतिनिधिमंडल मे जिले के उपाध्यक्ष धर्मेश श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष सोनू बाजपेई विकासखंड सुमेरपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप मोहन शर्मा, पंकज जी आदि सम्मानित शिक्षक साथी उपस्थित रहें।
ज्ञापन सौंपकर टीईटी लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्यता समाप्त किए जाने और उनकी सेवा सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय स्तर पर 2010 और उत्तर प्रदेश में 27 जुलाई 2011 के पहले से नियुक्त एवं सेवारत शिक्षकों की इस गंभीर समस्या से सांसद जी को विस्तारपूर्वक अवगत कराया और संसद के आगामी मानसून सत्र में इस मुद्दे को सदन में उठाने का अनुरोध किया।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उन्नाव के उपाध्यक्ष गणेश शंकर गुप्ता ने कहा। टीईटी लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों की नियुक्तियां उस समय लागू नियमों एवं वैधानिक प्रक्रिया के अनुरूप हुई थीं। वर्षों की सेवा के बाद उनकी सेवा सुरक्षा पर किसी प्रकार का संकट उत्पन्न होना। न्यायसंगत नहीं है।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक माध्यमों से निरंतर प्रयास करता रहेगा। माननीय सांसद ने पत्र लिखकर प्रधानमंत्री जी से अनुरोध करने तथा सदन के माध्यम से शिक्षकों की समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया।
*पंकज श्रीवास्तव ब्यूरो*




