| कानपुर
उर्सला अस्पताल में इलाज को लेकर परिजनों का हंगामा।
बताया जा रहा है कि घाटमपुर निवासी अजय कुमार निषाद, जिन्हें चाकूबाजी की घटना के बाद रेफर कर उर्सला अस्पताल लाया गया था, उनके परिजनों ने आरोप लगाया कि समय पर उचित इलाज नहीं मिल रहा है। वीडियो में एक महिला अपनी नाराज़गी और शिकायत जाहिर करती हुई दिखाई दे रही हैं।
हालांकि, अस्पताल प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है।
डिस्ट्रीक हेड राहुल द्विवेदी




