*उन्नाव में सड़क हादसे में 3 की मौत, ट्रक का टायर बदलते समय अज्ञात वाहन ने रौंदा, तीनों रिश्तेदार थे*
उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन रिश्तेदारों की मौत हो गई। यह घटना ककरारी में रात करीब 11:30 बजे हुई, जब सड़क किनारे खड़े एक ट्रक का टायर बदला जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान रायबरेली के गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के अटौरा बुजुर्ग निवासी हरीश चंद्र (35) पुत्र कल्लू, नितेश कुमार (27) पुत्र रज्जन और प्रतापगढ़ निवासी प्रदीप कुमार (38) पुत्र छोटे लाल के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि तीनों आपस में मौसी के लड़के थे।
बता दे कि जानकारी के अनुसार, प्रदीप कुमार ट्रक चालक थे। बुधवार रात बिहार थाना क्षेत्र में उनका ट्रक खराब हो गया था और उसका टायर बदला जा रहा था। इसी दौरान हरीश चंद्र, प्रदीप के लिए खाना लेकर मौके पर पहुंचे थे। नितेश कुमार भी वहां मौजूद थे और सभी लोग टायर बदलने में मदद कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हरीश चंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। नितेश कुमार और प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। नितेश की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कानपुर के हैलेट अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। प्रदीप कुमार ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हरीश चंद्र मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी हुमा और दो बेटे हैं। नितेश कुमार भी मजदूरी करते थे। प्रदीप कुमार ट्रक चालक थे और अपने पीछे चार बेटियां तथा एक बेटा छोड़ गए हैं। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे तीनों के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने घटना की जानकारी दी।
बाइट – इरशामा मृतक की मां
बाइट – मृतक के चाचा
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




