*उन्नाव आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, बस की*उन्नाव आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा,
बस की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे; एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत*
उन्नाव। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य लोग घायल हो गए। हादसा बांगरमऊ क्षेत्र में सुबह करीब 4:30 बजे हुआ, जब हरियाणा से बिहार जा रही एक तेज रफ्तार स्लीपर बस ने आगे चल रही अर्टिगा कार को पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह करीब 20 फीट तक घिसटती चली गई। वहीं अनियंत्रित बस रेलिंग तोड़ते हुए एक्सप्रेस-वे से नीचे खंती में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया।
हादसे में कार सवार विनोद (45), अंजू (40), दिव्या (6), अमृता (13) और भुनभुन (60) की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। कार और बस में सवार कुल 8 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के मुताबिक बस हरियाणा के झज्जर से बिहार के नालंदा जा रही थी, जबकि कार सवार संतकबीरनगर निवासी परिवार वृंदावन दर्शन के लिए निकला था। बस में करीब 70 यात्री और कार में 9 लोग सवार थे।
घायल आर्यन ने बताया कि परिवार वृंदावन जा रहा था, तभी पीछे से आई बस ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। वहीं कुछ यात्रियों ने बस चालक को झपकी आने या नशे में होने की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
घटना की सूचना पर जिलाधिकारी घनश्याम मीना और पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी की। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
*अस्तित्व कुशवाहा उन्नाव संवाददाता* टक्कर से कार के उड़े परखच्चे; एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत*

*अस्तित्व कुशवाहा उन्नाव संवाददाता*