*उन्नाव पुलिस ने लौटाई 78 लोगों की मुस्कान, CEIR पोर्टल से 15.60 लाख के मोबाइल बरामद*
*उन्नाव:* तकनीक से अपराध पर वार करते हुए उन्नाव पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत CEIR पोर्टल की मदद से पुलिस ने 78 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए। इन मोबाइलों की कीमत करीब 15 लाख 60 हजार रुपये बताई गई है।
*2026 में अब तक 367 मोबाइल रिकवर*
एसएसपी जय प्रकाश सिंह के निर्देश पर सर्विलांस सेल और थाना टीमों ने मई 2026 तक 289 मोबाइल बरामद किए थे। शनिवार को 78 और मोबाइल बरामद होने के बाद इस साल का आंकड़ा 367 पहुंच गया। इनकी कुल कीमत करीब 76 लाख 50 हजार रुपये है।
*54 हजार का Vivo V70 भी शामिल*
बरामद मोबाइलों में रेडमी, वीवो, सैमसंग, रियलमी, ओप्पो समेत कई ब्रांड के एंड्रॉयड फोन हैं। एक Vivo V70 की कीमत 54 हजार रुपये है।
*दिसंबर से अब तक 468 फोन वापस*
पुलिस के मुताबिक दिसंबर 2025 से अब तक 468 मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे जा चुके हैं। इनकी कीमत करीब 96 लाख 50 हजार रुपये है।
*SSP ने टीम को दी शाबाशी*
एसएसपी ने सर्विलांस प्रभारी अतुल कुमार वर्मा और सभी थानों की CEIR टीम को शत प्रतिशत बरामदगी के निर्देश दिए थे। रविवार को सभी 78 मोबाइल स्वामियों को बुलाकर उनके फोन वापस किए गए। मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।
*पंकज श्रीवास्तव ब्यूरो*




