मृतक छात्रों को दी श्रद्धांजलि/कानपुर में भी सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने की मांग
कानपुर।लखनऊ में कोचिंग सेंटर में हुई आग की दुखद घटना में छात्रों की असामयिक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कानपुर महानगर कांग्रेस के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता की अगुआई में तिलक हाल में कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।
जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुःखद और चिंताजनक है। शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन होना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। कानपुर में भी हजारों कोचिंग हैं जिनकी जांच होनी चाहिए कि सुरक्षा के मानक पूरे हैं।उन्होंने प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।
श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने दिवंगत छात्रों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
हरिओम की रिपोर्ट




