*उन्नाव में ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत, रेलवे ट्रैक*उन्नाव में ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत, रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा, पुलिस जांच जारी*
खबर उन्नाव से है जहां सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित शांति नगर मोहल्ले में शनिवार रात एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पार करते समय यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बता दे कि मृतक की पहचान शांति नगर निवासी 45 वर्षीय मनोज पाल पुत्र पुतान पाल के रूप में हुई है। मनोज पाल मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे और एक फैक्ट्री में कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, मनोज पाल शांति नगर क्षेत्र में रेलवे लाइन के पास किसी काम से गए थे, तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मनोज पाल के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा चार बेटियां और एक बेटा है। मनोज की मौत की खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। परिवार के सदस्यों का कहना है कि मनोज ही परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, और उनकी अचानक मृत्यु से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम हाउस पर परिजन न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार करते रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि हादसे की परिस्थितियों का पता चल सके।
बाइट – राजेंद्र कुमार पाल मृतक का भाई।
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता* पार करते समय हुआ हादसा, पुलिस जांच जारी*

*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*