मंदिर के दानपात्र पर चोरो ने किया हाथ साफ
कानपुर नगर, थाना महाराजपुर क्षेत्र के अंतर्गत गंगा किनारे बसे गांव के एक हनुमान जी के मंदिर में रखे दानपात्र पर चोरो ने हाथ साफ कर दिया। भक्तों को घटना की जानकारी होने के बाद वह आक्रोशित हो गये और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना महाराजपुर क्षेत्र के गंगा किनारे बसे गांव नफसगढ में बने एक हनुमान मंदिर मे रखे दानपात्र पर चोरो ने हाथ साफ कर दिया। बताया जाता है कि दानपात्र में लगभग 15 हजार रू0 थे। मंदिर के पुजारी का कहना है कि दोपहर में मंदिर बंद कर वह चले जाते है। सन्नाटे का फायदा उठाकर दोपहर में ही चोरो ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की यदि ग्रामीणों द्वारा शिकायत दी जाती है तो कार्यवाई की जायेगी।
मंदिर के दानपात्र पर चोरो ने किया हाथ साफ
Leave a comment
Leave a comment




