श्री योगी आदित्यनाथ, माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, महोदय के जनपद ललितपुर आगमन के दृष्टिगत श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड तथा अन्य संभावित स्थलों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं को प्रभावी एवं सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।




