💁🏻♂️*सुबह 07 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ, UP कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय आज अयोध्या जाएंगे, आज सुबह 8:30 बजे अयोध्या के लिए रवाना होंगे, 10:30 बजे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन करेंगे, 11:30 बजे हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचकर पूजा करेंगे, धार्मिक स्थलों पर दर्शन के बाद लखनऊ लौटेंगे
➡लखनऊ, हरदोई रोड दुबग्गा में दिखा विशाल अजगर, नाले के पास दिखाई दिया अजगर सांप, राहगीरों ने वीडियो बनाकर किया वायरल, वरदानी मंदिर हरदोई रोड दुबग्गा का मामला
➡लखनऊ, हनुमान सेतु के पास ऑटो रिक्शा पलटा, रिक्शा चालक और महिला यात्री घायल, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
➡लखनऊ, चौक क्षेत्र में बुद्ध प्रतिमा पर चढ़ा युवक, दरिया वाली मस्जिद के सामने हुई घटना, सूचना पर पहुंची पुलिस ने संभाला मोर्चा, काफी मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा, युवक को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया, चौक थाना क्षेत्र की घटना
➡लखनऊ, यूपी के 26 जिलों में फिर बढ़ेगा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया हीट वेव का अलर्ट, 4-5 दिनों में कई जिलों में लू चल सकती, कुछ इलाकों में बूंदाबांदी, बारिश की संभावना, आज 26 जिलों में तापमान बढ़ने का अनुमान, वाराणसी, अयोध्या, बहराइच समेत जिले शामिल, इन जिलों में 40°C या उससे अधिक रह सकता तापमान, कल जिलों की संख्या 45 के पार पहुंच सकती, अवध क्षेत्र के अधिकांश जिले लू की चपेट में, कुछ जिलों में भी 40°C से अधिक तापमान रहेगा
➡लखनऊ, AAP सांसद संजय सिंह आज करेंगे प्रेसवार्ता, आज दोपहर 3 बजे होगी प्रेसवार्ता, गोमतीनगर स्थित प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम
➡दिल्ली, RJD सांसद सुधाकर सिंह ने कानूनी नोटिस भेजा, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस भेजा, मंदिर निर्माण में मिले चंदे का पूरा हिसाब मांगा, ट्रस्ट से दान, खर्च का विस्तृत ब्योरा देने की मांग, ऑडिट रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग उठाई, जमीन खरीद से जुड़े दस्तावेज, जानकारी मांगी, नोटिस में 3 दिन के भीतर जवाब देने को कहा, समय में जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी
➡दिल्ली, NEET UG 2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, NTA ने नया नोटिस जारी किया, एडमिट कार्ड डाउनलोड को लेकर नोटिस जारी, बैंक वेरिफिकेशन न होने पर भी मिलेगा एडमिट कार्ड, डाउनलोड में आ रही तकनीकी दिक्कतों के बाद फैसला, उम्मीदवार पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे, NEET UG 2026 री-एग्जाम 21 जून को आयोजित होगी
➡दिल्ली, राशिद हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, फरार दो आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े, मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी, पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को दबोचा, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी, मामले के अन्य पहलुओं की जांच तेज, इससे पहले दो आरोपी गिरफ्तार हुए थे
➡बिजनौर, नशे में धुत कार सवार ने कुचलने की कोशिश की, टोल कर्मचारियों को कुचलने की कोशिश की, महिला टोल कर्मचारी से अभद्रता करने का आरोप, गनमैन महिपाल को टक्कर मारकर कार सवार फरार, टक्कर की घटना CCTV में कैद, वीडियो वायरल, थाना नगीना क्षेत्र का मामला
➡झांसी, AI से भाजपा नेता को फंसाने की साजिश, 50 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पैसे न देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी, भाजपा नेता रुपेश नायक को बनाया निशाना, AI से अश्लील फोटो-वीडियो तैयार करने का आरोप, कई जनप्रतिनिधियों के चेहरे भी किए इस्तेमाल, पीड़ित की शिकायत पर 3 आरोपियों पर केस दर्ज, अमित कुमार कोन्तु और नीरज राय नामजद, बरुआसागर थाना में दर्ज हुआ मुकदमा, बरुआसागर थाना क्षेत्र का मामला
➡रायबरेली, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को रौंदा, हादसे में बाइक सवार युवक की हुई मौत, डम्पर चालक डम्पर लेकर मौके से फरार, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पास की घटना
➡सिद्धार्थनगर, ट्रेलर से लोहे की छड़ चोरी का मामला, व्यापारी अब्दुल हकीम पर केस दर्ज, भाई जमीरउल्लाह खान समेत 6 से अधिक पर FIR, णेशपुरी पुलिस ने चोरी गिरोह का किया खुलासा, रावड़ी के पास ढाबे के पीछे चल रहा था खेल, एक ट्रेलर से दूसरे ट्रेलर में हो रही थी लोडिंग, पुलिस पहुंचते ही आरोपी मौके से हुए फरार, दोनों ट्रेलरों से भारी मात्रा में लोहे की छड़ें बरामद
➡मेरठ, 2 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज, रिश्वत लेकर वारंटी को छोड़ने पर FIR, SSP के आदेश पर दर्ज की गई FIR, आरोपी दारोगा, सिपाही पर कार्रवाई, नौचंदी थाने के दारोगा अनूप पर केस दर्ज, रेलवे रोड थाने के सिपाही दिनेश पर FIR, NBW आरोपी रिहान को छोड़ने का आरोप, रिहान को मोटी रकम लेकर छोड़ने का आरोप, FIR दर्ज होने के बाद जांच CO कैंट को सौंपी, रेलवे रोड थाना क्षेत्र के कैसरगंज का मामला
➡उन्नाव, सीएम योगी आदित्यनाथ का उन्नाव दौरा आज, विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री दौरा आज, सुबह 10.25 बजे पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी, सदर विधानसभा के डीह ग्राम पंचायत जाएंगे, भगवंत नगर विधानसभाओं में होंगे विकास कार्य, विकास कार्यों का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे CM
➡अमेरिका, US-Iran के बीच बड़ा कूटनीतिक ब्रेकथ्रू, दोनों देशों ने MoU के विवरण जारी किए, सैन्य कार्रवाइयों को रोकने पर बनी सहमति, मध्य-पूर्व में तनाव कम करने की दिशा में कदम, अंतिम समझौते के लिए बातचीत का फ्रेमवर्क रखा, 60 दिन की बातचीत का फ्रेमवर्क रखा गया, अमेरिका naval blockade हटाने पर सहमत, होर्मुज में सुरक्षित सुनिश्चित करेगा ईरान, जहाजों की आवाजाही सुनिश्चित करेगा ईरान, Gulf shipping के लिए राहत की उम्मीद, नए प्रतिबंधों से बचने पर भी सहमति, वार्ता अवधि में सैन्य तनाव कम रखने पर जोर, वैश्विक तेल बाजार को मिल सकती बड़ी राहत, Middle East security पर पड़ सकता बड़ा असर, यह समझौता अभी अंतिम peace deal नहीं है
➡ईरान, ईरान को मिल सकता रिकॉन्स्टिकेशन फंड, 300 अरब डॉलर का रिकॉन्स्टिकेशन फंड, युद्ध में नुकसान की भरपाई के लिए आर्थिक पैकेज, फाइनल एग्रीमेंट पर बन सकती सहमति, 60 दिन के भीतर बन सकती सहमति, Draft Deal में ईरान को आर्थिक राहत के संकेत, ईरान के लिए फिर खुल सकता Oil Export का रास्ता, फाइनल डील के बाद Sanctions हटाने का फ्रेमवर्क तैयार, अमेरिकी अधिकारियों ने Draft Text की पुष्टि की, मिलिट्री ऑपरेशन रोकने का प्रस्ताव भी शामिल, 60 दिनों तक Negotiation Window का प्रस्ताव
➡हापुड़, युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत, पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡अमेठी, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों बाइकों के उड़े परखच्चे, एक महिला समेत 3 लोग घायल, अमेठी कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡कानपुर, मुख्यमंत्री योगी कानपुर दौरे पर आज, सीएसए विवि, सीरोहीपुर में कार्यक्रमों में होंगे शामिल, 11:50 बजे विश्वविद्यालय पहुंचेंगे सीएम, चंद्रशेखर आजाद कृषि विवि पहुंचेंगे सीएम, प्राकृतिक खेती कार्यशाला में करेंगे शिरकत, गृह विज्ञान महाविद्यालय में करेंगे शिरकत, उद्योग सभागार के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
➡अलीगढ़, अलीगढ़ में दो महिलाओं का एक्सीडेंट, श्रीराम कथा सुनकर लौट रहीं थी दोनों, अशर्फी देवी की मौके पर मौत, एक अन्य महिला नीतू बघेल घायल, अकराबाद क्षेत्र के लधौआ की घटना
➡हापुड़, गांव में बाइक सवारों का आतंक, गोवंशों को निशाना बना रहे अज्ञात लोग, 3 बाइक सवारों ने गोवंशों को लगाए इंजेक्शन, इंजेक्शन लगने के बाद गोवंश हुए बेहोश, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, ग्रामीण बड़ी संख्या में लाठी-डंडे लेकर जुटे, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, बाइक सवार युवकों की तलाश जारी, सिंभावली क्षेत्र के माधापुर का मामला
➡कन्नौज, क्राइम मीटिंग में एसपी सख्त, लंबित विवेचनाओं पर जताई नाराजगी, जल्द निस्तारण के दिए आदेश, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश, अपराध नियंत्रण पर विशेष जोर, कानून व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश




