लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मंत्री ओपी राजभर के बयान पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, “दाना और गाना कब तक चलेगा यह अफसाना।”
लखनऊ, उत्तर प्रदेश: सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा, “भाजपा इसी तरीके से काम करती है। कई दलों को तोड़ चुकी है। उत्तर प्रदेश में भी सपा के कई विधायक MLC, राज्यसभा उन्होंने तोड़े थे। क्या स्वार्थ रहा होगा, क्या लालच रहा होगा क्या डर रहा होगा…जो डर जाएगा और अपना दल छोड़कर चला जाएगा। अगर भाजपा से मुकाबला करना है तो बहादुर लोगों की टीम होनी चाहिए। मुकाबला करने के लिए सपा तैयार है।”
लखनऊ, उत्तर प्रदेश: सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा, “भाजपा का धर्म का मतलब धन है। सुना है जैसे चुनाव में जब बेईमानी की थी या अन्य चुनावों में जहां बेईमानी हुई थी वहां CCTV फुटेज नहीं मिले थे। CCTV फुटेज नदारद हैं, गायब हैं खो गए हैं क्योंकि CCTV से CC का राज खुल जाएगा। सीसी मतलब चढ़ावा चोरी चंदा चोरी।”
लखनऊ, उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने कहा, “…सरकार को यह कौन समझाएगा? जनता यह समझती है। चार लेन का एक्सप्रेसवे नहीं होता है, इसे कम से कम छह लेन का होना चाहिए। और इसकी क्वालिटी इतनी खराब है कि बनने के तुरंत बाद गड्ढे हो गए। मैंने अभी तक खुद इस पर सफर नहीं किया है, लेकिन जिन्होंने किया है, उन्हें इसकी हालत पता है। यही बात गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भी लागू होती है…”
“इस बार हम गोरखपुर में भाजपा को ज़ीरो पर लाने के लिए काम करेंगे। हमने गोरखपुर में नतीजे बदलने का संकल्प लिया है। बहुत जल्द पार्टी संगठन तय करेगा कि गोरखपुर में पार्टी की बैठक कब करनी है।”




