*उन्नाव पहुंचे राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी, सद्भावना मंडप*उन्नाव पहुंचे राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी, सद्भावना मंडप का किया उद्घाटन,बोले- विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध सरकार, विपक्ष के आरोप बेबुनियाद*
उन्नाव। उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी शनिवार को गदनखेड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने सद्भावना मंडप का उद्घाटन किया और आयोजित अभिनंदन समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की योजनाओं और सरकार की विकास परियोजनाओं की जानकारी दी।
राज्यमंत्री ने कहा कि सद्भावना मंडपों का निर्माण गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इससे शादी-विवाह और अन्य कार्यक्रम कम खर्च में संपन्न हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग लगातार विकास कार्य कर रहा है। वर्ष 2022 से अब तक प्रदेश में एक हजार से अधिक परियोजनाएं पूरी की जा चुकी हैं। इनमें सद्भावना मंडप, पॉलिटेक्निक कॉलेज, आईटीआई, डिग्री कॉलेज, सीएससी और पीएससी जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। दानिश आजाद अंसारी ने बताया कि रामपुर में करीब 98 करोड़ रुपये की लागत से सद्भावना मंडप और बरेली में 130 करोड़ रुपये की लागत से यूनानी मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा मऊ में आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थान स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के सभी जनपदों में मजबूत आधारभूत ढांचा विकसित करना है। अल्पसंख्यक छात्रों की शिक्षा और रोजगार के सवाल पर मंत्री ने कहा कि सरकार छात्रवृत्ति योजनाओं, कौशल विकास कार्यक्रमों और रोजगार व स्टार्टअप योजनाओं के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी युवाओं की उन्नति और समृद्धि सरकार की प्राथमिकता है।
विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे ‘वोट चोरी’ और ‘सीट चोरी’ के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि चुनाव में हार मिलने पर विपक्ष ईवीएम और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने लगता है। उन्होंने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि जनता का विश्वास भाजपा और उसकी नीतियों के साथ है।
*पंकज श्रीवास्तव ब्यूरो* का किया उद्घाटन,बोले- विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध सरकार, विपक्ष के आरोप बेबुनियाद*

*पंकज श्रीवास्तव ब्यूरो*