,, *उन्नाव अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, सफाई ठेकेदार की मौत। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस।*
उन्नाव। दही थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक सफाई ठेकेदार की मौत हो गई। मिर्जा इंटरनेशनल फैक्ट्री के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान राजेपुर, थाना दही निवासी लालू (40) पुत्र स्वर्गीय सागर के रूप में हुई है। वह नगर पालिका में सफाई ठेकेदार के तौर पर कार्यरत थे। शनिवार सुबह वह बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान मिर्जा इंटरनेशनल फैक्ट्री के पास किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक बेटी और चार बेटों को छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों का आवागमन लगातार बना रहता है, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वाहन का पता चलते ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता* *उन्नाव अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, सफाई ठेकेदार की मौत। सीसी।टीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस।*
उन्नाव। दही थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक सफाई ठेकेदार की मौत हो गई। मिर्जा इंटरनेशनल फैक्ट्री के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान रायूजेपुर, थाना दही निवासी लालू (40) पुत्र स्वर्गीय सागर के रूप में हुई है। वह नगर पालिका में सफाई ठेकेदार के तौर पर कार्यरत थे। शनिवार सुबह वह बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान मिर्जा इंटरनेशनल फैक्ट्री के पास किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक बेटी और चार बेटों को छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों का आवागमन लगातार बना रहता है, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वाहन का पता चलते ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




