पांच दिवसीय मेले में लगाये जायेगे 200 स्टॉल
– 26 से 30 नवम्बर तक सजने वाले मेले में स्वयंसेवक संघ के साथ ही कई बडे चेहरे हो सकते है समल्लित
कानपुर नगर, हिंदू आध्यामित्क एवं सेवा संस्थान तथा नैतिक एवं सांस्कृतिक प्रशिक्षण संस्थान द्वारा नवम्बर महीने में पांच दिवसीय एक भव्य मेले का आयोजन चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविधालय में 26 नवम्बर से आयोजित किया जायेगा जिसमें लगभग 200 स्टॉल भी लगाये जायेगे। इतना ही नही स्वयं सेवक संघ के साथ ही अन्य बडी विभूतियां भी इस मेले में समल्लित होने की आशा जाताई गयी हैं
कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविधालय में आने वाले नवम्बर माह की 26 तारीख से पांच दिवसीय एक भव्य मेले का आयोजन किया जायेगा। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया गया कि यह मेला 30 नवम्बर तक चलेगा, जिमसें देश के विभिन्न मडों, मंदिरों तथा सामाजिक व आध्यात्मिक संगठनों द्वारा किए जा रहे जन कल्याण सम्बन्धी कार्यो को प्रदर्षित करने के लिए उददेश्य से 200 स्टॉल भी लगाये जायेगे। इस मेले में स्वयं सेवक संघ के सरकार्यवाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री के साथ ही अन्य बडी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। मेले के लिए तैरियां तेजी से की जा रही है पर्यावरण संरक्षण के साथ ही सनातन धर्म के सेवा कर्यो, नारी सम्मान तथा राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-मानस में प्रदर्शित करने का लक्ष्य और उददेश्य है।
हरिओम की रिपोर्ट




