*अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में 5 से 7 करोड़ रुपए की कथित चोरी के आरोपों के बाद PMO ने मंदिर ट्रस्ट से रिपोर्ट मांगी है। सपा और भाजपा नेताओं के आरोप-प्रत्यारोप के बीच ट्रस्ट ने किसी भी गड़बड़ी से इनकार किया है। मामले को लेकर जांच और पारदर्शिता की मांग तेज हो गई है।*




