*उन्नाव: बीजेपी विधायक अनिल सिंह का सपा पर बड़ा हमला ज़मीन पर अवैध कब्जे का लगया आरोप।*
उन्नाव पुरवा से बीजेपी विधायक अनिल सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि समाजवादी पार्टी के गुंडों ने पुरवा विधानसभा क्षेत्र में 2000 बीघा ज़मीन पर कब्ज़ा कर रखा है, जिसकी वो जल्द ही लिस्ट जारी करेंगे
पूर्व सपा विधायक के करीबियों पर सट्टा और जुआ जैसे अवैध कारोबार चलाने का भी विधायक ने आरोप लगाया है
विधायक ने साफ तौर पर कहा कि बंद कमरों में जुआ खिलवाने वालों और गलत काम करने वालों को अब लोकल पुलिस नहीं, बल्कि STF सीधा करेगी
विकास कार्यों को लेकर पूर्व विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि जनता ने उन्हें 20 साल का समय दिया था, लेकिन वे विकास पर बोलने लायक नहीं हैं
अनिल सिंह ने कहा कि हमें अभी 10 साल ही हुए हैं, और हमने हर गांव तक बिजली पहुंचाने के साथ-साथ अनगिनत सड़कों का निर्माण और चौड़ीकरण करवाया है
बीजेपी विधायक ने कहा कि “खाली प्लाट हमारा है”, यह समाजवादी पार्टी का नारा है
उन्होंने जनता से अपील की है कि वे इन लोगों के फैलाए गए भ्रम में बिल्कुल भी न फंसें
विधायक अनिल सिंह ने खुद को एक नेता नहीं, बल्कि जनता का ‘बेटा और सेवक’ बताया है
उन्नाव की पुरवा विधानसभा सीट से विधायक हैं अनिल सिंह।
बाइट: अनिल सिंह, बीजेपी विधायक।
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




