*उन्नाव संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम,एसपी ने सुनी शिकायतें त्वरित निस्तारण के निर्देश*
पंकज श्रीवास्तव ब्यूरो
उन्नाव 06 जून को तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई हुई। जिलाधिकारी घनश्याम मीना और एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने फरियादियों की समस्याएं खुद सुनीं।
विधायक सदर पंकज गुप्ता, एएसपी दीपक यादव, एसडीएम क्षितिज द्विवेदी समेत सभी विभागों के अफसर मौजूद रहे।
डीएम-एसपी ने राजस्व, पुलिस और विकास से जुड़ी शिकायतों पर अफसरों को साफ निर्देश दिए – हर शिकायत का निस्तारण तय समय में, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण हो। पीड़ितों को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।
दोनों अधिकारियों ने मौके पर तहसील परिसर में लगी प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया और लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने को कहा।
प्रशासन का संदेश साफ: जनसमस्याओं का समाधान अब फाइलों में नहीं, धरातल पर दिखेगा।




