उन्नाव के कथित भाजपा नेता व अस्पताल संचालक देवकांत उत्तम को 26 वर्षीय युवती की हत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार FIR दर्ज होने के बाद आरोपी ने अपने भतीजे और एक साथी के साथ मिलकर युवती की हत्या कर शव बुलंदशहर में ठिकाने लगा दिया। सनसनीखेज खुलासे के बाद तीनों आरोपियों पर शिकंजा कस गया है।




