*उन्नाव नाली विवाद में गर्भवती महिला समेत दंपति से मारपीट, गर्भपात का आरोप।*
ख़बर उन्नाव से है जहां थाना बीघापुर क्षेत्र के गांव नया खेड़ा में नाली के विवाद को लेकर पड़ोसियों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में पति-पत्नी घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान तीन माह की गर्भवती महिला के पेट पर लात मारी गई, जिससे उसका गर्भपात हो गया। जानकारी के अनुसार, घायल सुनील कुमार और उनकी पत्नी वासनी का पड़ोसियों से नाली को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पड़ोसियों ने दोनों के साथ मारपीट की।
बता दे कि पीड़ित सुनील कुमार का कहना है कि उनकी पत्नी तीन महीने की गर्भवती थी और मारपीट के दौरान उसके पेट पर लात मारी गई, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और गर्भ गिर गया। घटना में घायल दंपति ने न्याय की मांग करते हुए आरोप लगाया कि उनकी थाना स्तर पर सुनवाई नहीं की गई। पीड़ित ने मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
बाइट – सुनील कुमार घायल पीड़ित।
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




