*उन्नाव: दो थानाक्षेत्रों में लूट के बाद पुलिस अलर्ट, गंगाघाट पहुंचे सीओ सिटी दीपक यादव करी सघन चेकिंग अभियान*
*उन्नाव जनपद के दो थानाक्षेत्रों में लूट की घटनाओं के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के बॉर्डर थानों के प्रमुख पॉइंट पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
सभी बॉर्डर थानों की पुलिस ने नाकेबंदी कर वाहनों और संदिग्धों की तलाशी शुरू कर दी है। एसपी ने दावा किया कि लूट की दोनों घटनाओं का जल्द खुलासा किया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।
वहीं गंगाघाट थाना क्षेत्र में सीओ सिटी दीपक यादव और प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में जाजमऊ, गंगा बैराज, मरहला चौकी और नवीन गंगापुल पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना दें। जिले में गश्त और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
*पंकज श्रीवास्तव* ब्यूरो
*रमन शर्मा* गंगाघाट संवाददाता




