रक्षाबंधन से पहले छात्राओं ने थाना प्रभारी को बांधी राखी

कानपुर। रक्षाबंधन पर्व के एक दिन पहले कल्याणपुर थाना परिसर में भाई-बहन के स्नेह का भाव नजर आया। मंटोरा पब्लिक स्कूल की छात्राएं अपनी प्रधानाचार्य अनिला चंडक के साथ कल्याणपुर थाने पहुंचीं। छात्राओं ने थाना प्रभारी केशव तिवारी को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया।
छात्राओं के थाने पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने उनका स्वागत किया। छात्राओं ने थाना प्रभारी की कलाई पर राखी बांधी और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। थाना प्रभारी ने भी छात्राओं को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं और उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
इस दौरान छात्राओं और पुलिसकर्मियों के बीच आत्मीय संवाद भी हुआ। थाना परिसर में कुछ देर के लिए माहौल पारिवारिक हो गया। प्रधानाचार्य अनिला चंडक ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का पर्व है। पुलिसकर्मी भी समाज की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए छात्राओं ने उनके साथ रक्षाबंधन मनाने का निर्णय लिया।
थाना प्रभारी केशव तिवारी ने छात्राओं के इस स्नेह के लिए उनका आभार जताया और कहा कि पुलिस हमेशा बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए तत्पर है। इस मौके पर स्कूल की छात्राएं और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।