ग्रामीणों को उनके दरवाजे पर ही मिले न्याय- सलिल विश्नोई
कानपुर नगर, भारत की केंद्र तथा प्रदेश सरकार की यह मंशा है कि ग्रामीणों को उनके दरवाजे पर ही न्याय मिले। ग्राम स्वराज्य की जो पं0 दीनदयाल उपाध्यायकी परिकल्पना है वह निश्चित रूप से पूर्ण हो रही है। यह उदगार ग्राम चौपाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर कानपुर के विकास भवन सभागार में आयोजित संगोष्ठी में उ0प्र0 विधनसभा सदस्य सलिल विश्नोई ने व्यक्त किए।
कार्यक्रम में अपने सम्बोधन ने उन्होने कहा ग्राम चौपाल निरंत विकास के कार्यक्रमों में जनसंवाद के माध्यम से गुणवत्ता पूर्वक समस्याओं का निस्तारण कर रही है। वर्तमान में एक हजार से अधिक ग्राम चौपालो से 4 हजार से ज्यादा आई शिकायतों में 3500 शिकायकतों का निस्तारण किया जा चुका है। कार्यक्रम में ग्राम चौपाल की उत्तरोत्तर गुणवत्ता को कैसे बढाया जाये इसकी समीक्षा की गयी। योजनाओं में ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, ग्राम प्रमुख तथा क्षेत्र पंचायत प्रमुख के कार्यो को भी संज्ञान में लिया गया। इस दौरान उ0प्र0 विधानसभा सदस्य सलिल विश्नोई द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
संवाददाता
हरिओम की रिपोर्ट