💁🏻♂️*सुबह 07 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़, सिसेंडी गांव में डबल मर्डर का आरोपी गिरफ्तार, आरोपी केशन रावत मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया, खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर फायर किया, जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में लगी गोली, आरोपी ने मां-बेटे की गला घोंटकर की थी हत्या, एसीपी विकास पांडे ने लिया घटनास्थल का जायजा
➡झांसी- किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया युवक, मामा की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस, 14 साल की भांजी को लेकर फरार हुआ संजय, सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का मामला
➡अमेठी- राहुल गांधी का रायबरेली, अमेठी दौरा आज, दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे राहुल गांधी, राहुल गांधी आज फुरसतगंज एयरपोर्ट पहुंचेंगे, दिशा की बैठक में शामिल होंगे राहुल गांधी, 13 मार्च को करेंगे जनता दर्शन, मुलाकात, लोगों की समस्याओं को सुनेंगे राहुल गांधी
➡झांसी- ट्रेनों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, गिरोह का एक सदस्य जीआरपी के हत्थे चढ़ा, स्क्रैप की बोरी ले जाते समय पकड़ा गया बदमाश, आरोपी की पहचान लारा उर्फ रमजान के रूप में हुई, बोरी से तांबा, पीतल, एल्युमिनियम का स्क्रैप बरामद, आरोपी ने पूछताछ में गिरोह का तरीका बताया, जीआरपी अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी
➡बदायूं- सत्या ट्रेड्स मॉल में लगी भीषण आग, करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका, 4 घंटे से आग बुझाने की कोशिश जारी, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद, सूचना के बाद लेट पहुंचे दमकल- मॉल मालिक, दमकल विभाग ने आरोप से किया इनकार, आग लगने का कारण अभी तक साफ नहीं, मुड़िया धुरेकी कस्बे के सत्या ट्रेड्स मॉल का मामला
➡मेरठ- दुकान लगाने को लेकर 2 पक्ष में मारपीट, सरकारी स्कूल के बाहर दुकान लगाने के लिए विवाद, सड़क पर दोनों पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे, मारपीट, हंगामें की घटना सीसीटीवी में हुई कैद, कोतवाली क्षेत्र के भगत सिंह मार्केट का मामला
➡कानपुर- नशे के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस की कार्रवाई, सभी 52 थाना क्षेत्रों में एक साथ चला अभियान, शहर के 616 स्पॉट पर एक साथ की छापेमारी, छापेमारी में 17 आरोपी अरेस्ट, 14 थानों में केस, नशे की बिक्री रोकने के लिए पुलिस की ड्रिल, बाहर से आ रहे मादक पदार्थों पर पुलिस की नजर, पान की दुकानों, संदिग्ध ठिकानों पर भी की जांच
➡मेरठ- कार ने स्कूटी सवार को 200 मीटर तक घसीटा, स्कूटी सवार को टक्कर मारने के बाद गाड़ी घसीटा, गाड़ी को सड़क पर घसीटते समय निकली चिंगारी, CCTV के आधार पर चालक की तलाश शुरू, नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर की घटना
➡हापुड़- प्रेम विवाह के बाद समरीन की हत्या मामला, पति ने पत्नी समरीन की निर्मम हत्या की, गला काटकर की गई थी समरीन की हत्या, आकिब ने झगड़े के बाद की थी निर्मम हत्या, हत्या कर शव को जंगल में फेंका गया, परिजनों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप, पति आकिब, परिजनों पर हत्या की FIR दर्ज, ईख के खेत में मिला था समरीन का शव, पुलिस FIR दर्ज कर तहकीकात में जुटी, थाना गढ़ कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡बलरामपुर- मामूली कहासुनी में विवाद, युवक पर धारदार हथियार से हमला, बीच-बचाव कर रहे युवक की उंगली घायल, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, कोतवाली देहात क्षेत्र के कलंदरपुर की घटना
➡बदायूं- किशोर को गोली मारने की घटना, वैभव माथुर गंभीर रूप से घायल, दो किशोरों पर गोली मारने का आरोप, घायल वैभव जिला अस्पताल रेफर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, दातागंज थाना क्षेत्र के कस्बे का मामला
➡बलरामपुर- सियार के हमले से चार लोग हुए घायल, घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल, सभी घायलों को अस्पताल में किया भर्ती, थाना कोतवाली जरवा क्षेत्र का मामला
➡हमीरपुर- भारत समाचार की खबर का असर, ट्रैक्टर-ट्रॉली से स्टंट का मामला, वायरल वीडियो पर प्रशासन की कार्रवाई, ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने किया अरेस्ट, ट्रैक्टर और ट्रॉली को किया गया सीज, कार्रवाई से अवैध खनन माफिया में हड़कंप, मिट्टी लादकर ले जाते समय किया था स्टंट, जान जोखिम में डालकर चला रहा था ट्रैक्टर, स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, राठ कोतवाली के टूका गांव का मामला
➡हापुड़- बच्चों के खेलने को लेकर विवाद, दो पक्षों में जमकर हुआ झगड़ा, झगड़े के दौरान हुआ पथराव, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, नगर कोतवाली क्षेत्र के करीमपुर का मामला
➡अयोध्या- सीएम योगी आज अयोध्या दौरे पर रहेंगे, राष्ट्रपति के दौरे से पहले जायजा लेंगे CM, राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियां परखेंगे सीएम, तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक, 19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का है दौरा, राम मंदिर के श्रमिकों को करेंगे सम्मानित




