8– डीसीपी दक्षिण ने की जन-सुनवाई, शिकायतों के त्वरित 8– डीसीपी दक्षिण ने की जन-सुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
कानपुर नगर, पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी द्वारा अपने कार्यालय में जन-सुनवाई का आयोजन किया गया।
जन-सुनवाई के दौरान दूर-दराज से आए नागरिकों की समस्याओं को डीसीपी दक्षिण ने स्वयं सुना और उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जन-सुनवाई में मुख्य रूप से चार बिंदुओं पर जोर दिया गया , जिसमें कहा गया कि जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज कर संबंधित थानों और अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे समयबद्ध व प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी स्तर पर विलंब न हो और प्रत्येक शिकायतकर्ता को उसकी शिकायत पर हुई कार्रवाई से अवगत कराया जाए।
जन-सुनवाई में आए प्रत्येक आगंतुक से सम्मानजनक व्यवहार करने, उन्हें बैठने हेतु उचित व्यवस्था देने एवं उनकी समस्याएं धैर्यपूर्वक सुनने पर विशेष जोर दिया गया। स्थानीय स्तर पर बार-बार उत्पन्न होने वाली समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश भी दिए गए।
इस दौरान कार्यालय में बड़ी संख्या में फरियादी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जन-सुनवाई का उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना है। के दिए निर्देश
कानपुर नगर, पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी द्वारा अपने कार्यालय में जन-सुनवाई का आयोजन किया गया।
जन-सुनवाई के दौरान दूर-दराज से आए नागरिकों की समस्याओं को डीसीपी दक्षिण ने स्वयं सुना और उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जन-सुनवाई में मुख्य रूप से चार बिंदुओं पर जोर दिया गया , जिसमें कहा गया कि जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज कर संबंधित थानों और अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे समयबद्ध व प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी स्तर पर विलंब न हो और प्रत्येक शिकायतकर्ता को उसकी शिकायत पर हुई कार्रवाई से अवगत कराया जाए।
जन-सुनवाई में आए प्रत्येक आगंतुक से सम्मानजनक व्यवहार करने, उन्हें बैठने हेतु उचित व्यवस्था देने एवं उनकी समस्याएं धैर्यपूर्वक सुनने पर विशेष जोर दिया गया। स्थानीय स्तर पर बार-बार उत्पन्न होने वाली समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश भी दिए गए।
इस दौरान कार्यालय में बड़ी संख्या में फरियादी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जन-सुनवाई का उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना है।