*TOP 16 BREAKING NEWS*
💁🏻♂️*!!..देश राज्यों की बड़ी खबरें..!!*
*01/03/2026*
*1.* इजराइली पीएम नेतान्याहू बोले- खामेनेई के मारे जाने के संकेत, लेकिन नहीं दिए सबूत, ईरान बोला- सुप्रीम लीडर जिंदा; अब तक 200 मौतें।
*2.* इजराइल-ईरान जंग; दुबई में बुर्ज खलीफा के पास हमला, एयरपोर्ट बंद; एअर इंडिया की लंदन, टोरंटो, पेरिस, शिकागो उड़ानें रद्द, दुनियाभर की फ्लाइट्स पर असर।
*3.* आज से वाणिज्यिक LPG गैस सिलेण्डर के बढ़े दाम, कोलकाता में 31 रुपयों की बढ़ोतरी के साथ हुए 1875.50 रुपये।
*4.* SIR की फाईनल लिस्ट जारी होते ही ‘आत्मविश्वासी’ शुभेन्दू अधिकारी का ममता बनर्जी को चैलेंज, हिम्मत हो तो भवानीपुर से लड़ें चुनाव।
*5.* SIR: मालदा में 8 लाख से ज्यादा वोटर ‘विचाराधीन’ की श्रेणी में, अल्पसंख्यक बहुल मुर्शिदाबाद में करीब 10 लाख वोटरों पर अनिश्चितता की तलवार, EC पर आगबबूला TMC
*6.* बैरकपुर में BJP नेता के घर पर हमला, CCTV में पार्टी के दूसरे गुट के शामिल होने का खुलासा, चढ़ा राजनैतिक पारा.*
*7.* मालदाः सरकारी अस्पताल की इमरजेन्सी में शराब के नशे में ड्यूटीरत डॉक्टर पर बच्चे को गलत दवा देने का आरोप, मध्य रात अस्पताल परिसर में व्यापक उत्तेजना, परिजनों का विक्षोभ।
*8.* इजराइल में भारतीयों को मिस्र या जॉर्डन के रास्ते निकालने की तैयारी, बोले एंबेसडर जेपी सिंह।
*9.* खाटू मेले में अफवाह के कारण कम आए श्रद्धालु, 45KM तक पैदल चलने की कही थी बात; 40 लाख का अनुमान था, पहुंचे 15 लाख ही।
*10.* दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान, PM मोदी से लगाई मदद की गुहार।
*11.* धनबाद में BJP का गढ़ ढहाः मेयर चुनाव में पार्टी के बागी और पूर्व विधायक संजीव सिंह की जीत; संगठन की रणनीति पर उठे सवाल।
*12.* मुंबई के पार्कों-मैदानों में नशा करने वालों की खैर नहीं, BMC और पुलिस लेगी बड़ा एक्शन।
*13.* लखनऊ यूनिवर्सिटी के लाल बारादरी मस्जिद पर भड़का छात्रों का आक्रोश, रजिस्ट्रार भावना मिश्रा से मांगा इस्तीफा।
*14.*’निचली अदालत का 10 हजार रुपये गुजारा भत्ता देने का आदेश’, पति के 9 हजार कमाई पर SC भी हैरान, अदालत ने फर्म ‘हिंदुस्तान ऑटो एजेंसी’ को तलब करने की जताई इच्छा, यहीं काम करने दावा है पति का।
*15.* पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 रन से हराया, लेकिन सेमीफाइनल का सपना टूटा।
*16.* US Iran War से अंबानी की Reliance को भारी नुकसान? 100 डॉलर के पार हुआ क्रूड तो OMC की बढ़ेंगी मुश्किलें।




