💁🏻♂️*सुबह 07 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- राजधानी लखनऊ में आज होगा प्रबुद्ध समागम, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) का प्रबुद्ध समागम, IGP में लगेगा ब्राह्मण समाज और संतों का जमावड़ा, यूजीसी समेत कई मुद्दों पर होगी गहन चर्चा, प्रबुद्ध समागम में सर्व समाज को किया गया आमंत्रित, पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र,डिप्टी CM ब्रजेश पाठक होंगे शामिल, सांसद दिनेश शर्मा, सांसद मनोज तिवारी भी रहेंगे मौजूद
➡दिल्ली- कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पंजाब दौरा आज, राहुल गांधी आज पंजाब के बरनाला जाएंगे , बरनाला के अनाज मंडी में होगी किसान महाचौपाल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी जनसभा में शामिल होंगे
➡कन्नौज – अखिलेश यादव का कन्नौज दौरा आज, दोपहर 1 बजे कन्नौज के तिर्वा पहुंचेंगे, शिव सिंह यादव के पिता को श्रद्धांजलि देंगे,
➡दिल्ली- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज पंजाब जाएंगे , मल्लिकार्जुन खड़गे आज पंजाब के बरनाला जाएंगे, पंजाब के बरनाला में एक जनसभा को करेंगे संबोधित,,
➡दिल्ली- नव नियुक्त NSUI अध्यक्ष आज पदभार संभालेंगे, रायसीना रोड स्थित दफ्तर में आज होगा कार्यक्रम, विनोद जाखड़ NSUI अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे, कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद
➡हाथरस- भेड़ों के झुंड को कंटेनर ने रौंदा, 12 से अधिक भेड़ों की दर्दनाक मौत , हादसे में दर्जन भर से अधिक घायल, सड़क पर बिखरी पड़ी भेड़ों की लाशें, पुलिस ने मौके पर चलाया ऑपरेशन, सिकंदराराऊ क्षेत्र के भिसी मिर्जापुर की घटना
➡चित्रकूट- अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 18 वर्षीय दोनों युवकों की मौत, विजय कुमार, सूरज कुमार की मौत , 12वीं की परीक्षा देकर लौट रहे थे, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस, मऊ थाना क्षेत्र का है पूरा मामला
➡मुरादाबाद- जीजा को साले ने मारी गोली, इलाज के दौरान जीजा की मौत, प्रॉपर्टी विवाद को लेकर मारी गोली, मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू, थाना सिविल लाइन क्षेत्र का मामला
➡बहराइच- पटाखा जला रहे 3 बच्चों संग हादसा, अचानक पटाखा दागने से तीनों झुलसे, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज, थाना खैरीघाट के मटेरा कला का मामला
➡मुरादाबाद- टायर व्यापारी की गोली मारकर हत्या, वारदात कर नकाबपोश बदमाश फरार, नमाज़ पढ़कर बच्चो संग लौट रहे थे, मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद, कुन्दरकी चौकी के पास की घटना
➡बुलंदशहर- हर्ष फायरिंग में गोली लगने का मामला, आरोपी रोबिन वर्मा व उसका बेटा अरेस्ट, पुलिस की पिता-पुत्र से पूछताछ जारी , मासूम रेयांश सोनी गंभीर, वेंटिलेटर पर, पीड़ित परिवार की तहरीर पर केस दर्ज , थाना नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡बुलंदशहर- जिम को लेकर धार्मिक भेदभाव का आरोप, ‘जेएस फिटनेस जिम’ पर पर लगा आरोप, हिंदू युवकों की सदस्यता रद्द करने का आरोप, विशेष समुदाय को प्राथमिकता देने का दावा, मौके पर पहुंची पुलिस ने जिम कराया खाली, जिले के खुर्जा थानाक्षेत्र का है मामला
➡आगरा – 50 हजार के इनामी बदमाश ढेर , STF नोएडा यूनिट से हुई मुठभेड़, घायल पवन कल्लू मृत घोषित, रणदीप भाटी और अमित कसाना गैंग का शूटर, STF सिपाही गोली लगने से घायल, हत्या के 4, रंगदारी के 2 समेत 18 केस, भारी मात्रा में कारतूस व असलहा बरामद, थाना एकता क्षेत्र में हुई मुठभेड़
➡ग्रेटर नोएडा- पेट्रोल पंप पर काली थार का कहर, टंकी फुल कर बिना पैसे दिए दबंग फरार , पंप कर्मचारियों ने बाइक से किया पीछा, 10 KM तक बाइक को घसीटा, कर्मी घायल , पुलिस ने थार चालक को किया गिरफ्तार, बादलपुर क्षेत्र में भरवाया था पेट्रोल , दादरी थाना क्षेत्र से घसीटते हुए निकली थार, जारचा थाना पुलिस ने किया अरेस्ट
➡हापुड़- भारत समाचार की खबर का दमदार असर, मिलावटी मिठाइयां डस्टबिन में डालने का मामला, खाद्य सुरक्षा उपयुक्त सुनील कुमार ने मांगा स्पष्टीकरण, लापरवाह अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण, खाद्य सुरक्षा अधिकारी RP गुप्ता से स्पष्टीकरण मांगा , डस्टबिन से मिठाई उठाकर ले गए थे लोग, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल
➡हापुड़- नाले के पास गिरने से बुजुर्ग की मौत, कई दिनों से बीमार थे पूरन सैनी, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार , मोहल्ला तगासराय गुली का मामला
➡रायबरेली – ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत , बाइक सवार युवक गंभीर घायल, घायल को पहुंचाया गया बछरावां CHC, हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर, बछरावां क्षेत्र के टोल प्लाजा की घटना




