*थाना नज़ीराबाद अपडेट कानपुर, उत्तर प्रदेश*
*एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके के निर्देशन में एक और नटवर लाल दबोचा गया.*
*शातिर ठग ने की करोड़ों की ठगी.*
*पकड़ा गया ठग मोती विहार, काकादेव निवासी सुशील धवन है.*
*अभियुक्त सुशील धवन ने चौधरी फाइनेंस कंपनी के नाम से फर्म खोल रखी थी.*
*जिनमें अलग अलग डाटा कैपिटल कंपनी व मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल कंपनी के नाम म्यूचुवल बॉन्ड जारी करता था.*
*और संगठित गिरोह बनाकर अधिक लाभ का लालच देकर लोगों को ठग लेता था.*
*मंगलवार को व्यापारी नेता कपिल सब्बरवाल के साथ कई पीड़ित डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव से मिले.*
*फिर एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके के निर्देशन में अभियुक्त सुशील धवन को जे के मंदिर के पास शिवानी क्लिनिक से किया गया गिरफ्तार.*
*अभियुक्त सुशील धवन बीमारी के इलाज के बहाने अस्पताल में छिपा हुआ था.*
*अभियुक्त सुशील धवन के विरुद्ध आधा दर्जन मुकदमें दर्ज़.*
*अभियुक्त सुशील धवन को अग्रिम विधिक कार्यवाही के उपरांत भेजा जा रहा है न्यायालय.*
*अति.निरीक्षक अरुण कुमार व व.उप निरीक्षक ज्ञानेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक राघवेंद्र कुमार,प्रतीक वर्मा,विवेक कुमार गुप्ता व कांस्टेबल अरविंद कुमार ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया.*
डिस्ट्रिक हेड।
राहुल द्विवेदी की रिपोर्ट




