*27 फरवरी, शुक्रवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
👇🏻
*========================*
🔸 *अफगानिस्तान-पाकिस्तान जंग!*: अफगानिस्तान का दावा -19 चौकियों पर किया कब्जा, 55 पाक सैनिक मारे, पाक ने काबुल समेत कई शहरों पर किए हवाई हमले, दावा -72 तालिबानी लड़ाके मारे
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य मे गर्मी की दस्तक, कल उदयपुर में दिन में तापमान 32.9 और रात को 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@34.6, राजसमंद@31.3
🔸 *राजस्थान में प्राइवेट बसों की हड़ताल खत्म*, मांगों पर बनी सहमति; 3 दिन बंद रही थी 35 हजार बसे
🔸 *कुत्तों का आतंक*: डूंगरपुर के करावाड़ा में घर के आंगन में खेल रहे डेढ़ साल के बच्चे पर कुत्ते का हमला, घायल, अंता में कुत्तों के हमले में दो बच्चे घायल, ब्रह्मपुरी मोहल्ले की घटना
🔸 *राजस्थान में सभी मंदिरों को पट्टे देगी सरकार*, गांवों में बिना लाइसेंस अब मीट दुकानों पर प्रतिबंध
🔸 कोटा: *शराब के नशे में कोचिंग छात्रों ने चाकू मारे*, 20 मिनट में दो जगह वारदात, 4 नीट स्टूडेंट्स घायल, कुन्हाड़ी के लेंडमार्क सिटी इलाके की घटना
🔸 इंदौर: रावजी बाजार में *जहरीली गैस से मची अफरा-तफरी*, कई लोगों को सांस लेने में तकलीफ
🔸 *जेईई मेन के अप्रैल सेशन में 16 लाख से अधिक आवेदन*, यह रिकॉर्ड, जनवरी सत्र में 14.10 लाख विद्यार्थियों ने किया था आवेदन
🔸 महाराष्ट्र: *सुनेत्रा अजित पवार को सर्वसम्मति से एनसीपी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष* चुना गया
🔸*पीएम मोदी की घर वापसी*, 2 दिवसीय दौरे के बाद इजरायल से स्वदेश लौटे, आज से कनाडा के पीएम की भारत यात्रा शुरू
🔸 *पेट्रोल में अब 20% एथेनॉल अनिवार्य*! 1 अप्रैल से पूरे देश में लागू होगा नया नियम, सरकार का आदेश
🔸 *पीएम मोदी के इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स पार*, ऐसा करने वाले पहले विश्व नेता बने
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: एमपी के रीवा के त्योंथर में इन दिनों रामायण का नया सीजन चल रहा लाइव, 60 साल पुरानी रावण की मूर्ति ने पूरे गांव को बांटा दो गुटों में, एक कहता है “हटाओ”, दूसरा कहता है “ नहीं देंगे हटने”, अस्पताल के सामने खड़ी मूर्ति कुछ लोगों को लगने लगी है अशुभ, कुछ ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में कैंसर से लेकर टूटी सड़क तक की वजह है यही मूर्ति, ज्योतिषियों का मत है नगर के बीच रावण की मूर्ति “नकारात्मक ऊर्जा” है फैलाती, दूसरे गुट का कहना रावण सिर्फ खलनायक नहीं, बल्कि था शिवभक्त और विद्वान भी, मूर्ति है 60 साल पुरानी सांस्कृतिक पहचान, कोई कह रहा “वास्तुदोष!” कोई जवाब दे रहा “व्यवस्थादोष!”, सड़क है टूटी, अस्पताल में नहीं है डॉक्टर, पर दोष पत्थर की मूर्ति का, रावण पर रण के बीच गांव बना ‘लंका’, प्रशासन ने की शांति की अपील, अव्यवस्थाओं पर दी दलील, लोग कस रहे तंज, बहस में चुस्त, समाधान में सुस्त, सड़क में गड्ढे, पानी से जंग, पर दोषी ठहरा “रावण का संग”
🔸 जैसलमेर के पोकरण में *आज ‘वायु शक्ति-2026’ का आयोजन*, भारतीय वायुसेना अपनी मारक क्षमता का करेगी प्रदर्शन
🔹 *टी20 वर्ल्ड कप*: टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से रौंदा, सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा, अब वेस्टइंडीज को है हराना, आज न्यूजीलैंड-इंग्लैंड का मैच
*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो, NEWS HEADLINES की तरफ से सुप्रभात*🙏🏽🙏🏽
*=============================*




