*उन्नाव अजगैन रास्ते की जमीन पर जबरन सीवर टैंक खोदने का आरोप, पुलिस ने रुकवाया कार्य।*
ख़बर उन्नाव से है जहां अजगैन थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला ने सहन और रास्ते की भूमि पर जबरन कब्जा कर सीवर टैंक खोदने के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता समीरा ने पड़ोसियों पर फसाद करने, गाली-गलौज करने और धक्का देकर गिराने का आरोप लगाया है। समीरा के अनुसार 14 दिसंबर 2025 को सुबह करीब 10 बजे पड़ोस के जानिब पश्चिमी मकान के कुछ लोग उसके घर के सामने स्थित सहन और रास्ते की जमीन पर सीवर का गड्ढा (टैंक) खोदने लगे। पीड़िता का कहना है कि उक्त भूमि से विपक्षी पक्ष का कोई वास्ता या सरोकार नहीं है, क्योंकि उनका मकान का निकास व सहन पूरब दिशा की ओर है। जब समीरा ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि यासीन की पत्नी और हसीन की पत्नी समेत अन्य लोगों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उसे धक्का देकर गिरा दिया। मामले की सूचना तत्काल डायल 112 सेवा और संबंधित पुलिस चौकी को दी गई। सूचना पर 112 नंबर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने मौके पर दोनों पक्षों को समझाया और सहन की जमीन पर जबरन सीवर टैंक न बनाने की हिदायत दी। समीरा के पति बाहर प्रदेश में मजदूरी करते हैं और घर पर नहीं रहते, जिसके चलते वह खुद को असुरक्षित और परेशान महसूस कर रही हैं। पीड़िता ने मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
बाइट – समीरा पीड़िता महिला
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




