उन्नाव
पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ रेंज किरण पंत शुक्रवार को उन्नाव पुलिस लाइन पहुंचे।
उनके आगमन पर गौरांग राठी (जिलाधिकारी) तथा जय प्रकाश सिंह (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
पुलिस लाइन पहुंचने के बाद आईजी ने विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक की। इसके उपरांत उन्होंने सदर कोतवाली और सफीपुर कोतवाली का निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था, लंबित विवेचनाओं, अपराध नियंत्रण एवं जनसुनवाई व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की जांच के साथ पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर प्रेमचंद्र (अपर पुलिस अधीक्षक, दक्षिणी), सोनम सिंह (क्षेत्राधिकारी, सफीपुर) तथा संचित शर्मा (प्रशिक्षु आईपीएस) सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अपराधियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ितों को त्वरित न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।
डिस्ट्रिक हेड।
राहुल द्विवेदी की रिपोर्ट
उन्नाव पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ रेंज किरण पंत शुक्रवार को उन्नाव पुलिस लाइन पहुंचे।
Leave a comment
Leave a comment




